यमुनानगर | सरोजनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में कक्षा छठी से बाहरवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर्सदन विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जरनल राउंड, प्रोबल्म सॉल्विंग राउंड, बजर राउंड, ऑडियो विजुअल राउंड, रैपिड फायर राउंड रहे। इस दौरान कक्षा छह से आठ में शांति सदन, कक्षा नौ व दस में श्रद्धा सदन और कक्षा 11 व 12 में शक्ति सदन प्रथम रहा। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका के रूप में मंजू आर्या, मंजू कौशल, रजनी पुंडीर, शिवानी डावर, रोमी वशिष्ठ रहे। प्रधानाचार्या शशि बाटला ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में नई चेतना जागृत करते हैं।