पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पोपुलर के भाव भी 200 से 250 रुपए तक गिरे

पोपुलर के भाव भी 200 से 250 रुपए तक गिरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों पर इन दिनों दोतरफा मार पड़ रही है। एक तरफ गन्ने का भुगतान मिल में अटक गया है तो दूसरी ओर पोपलर के रेट भी नीचे गिर गए हैं। गन्ने का भुगतान न होने की वजह से किसान पैसे के लिए पोपुलर की कटाई करवा रहे हैं। वह भी औने पौने दामों पर खरीदा जा रहा है। हालांकि आढ़ती अधिक माल की आवक को रेट गिरने का कारण मान रहे हैं, लेकिन अभी रेट सुधरने में 20 से 25 दिन लग सकते हैं।

सरकार की ओर से प्लाइवुड फैक्ट्रियों के नए लाइसेंस खोले जाने के बाद भी पोपुलर की कीमतों में सुधार नहीं हो सका है। दस दिनों में पोपलर का रेट 200 से 250 रुपए तक गिर चुका है। अब पोपुलर 350 से लेकर 400 रुपए प्रति क्विंटल तक ही बिक रहा है। जिसका सबसे अधिक नुकसान किसानों को हो रहा है।

करीब 150 करोड़ का भुगतान अटका : 12 अप्रैल से सरस्वती शुगर मिल ने किसानों का गन्ने का भुगतान भी रोक दिया है। करीब 150 करोड़ रुपए किसानों का शुगर मिल पर बकाया है। इस बार रिकॉर्ड उत्पादन होने की वजह से ही चीनी के दामों पर असर पड़ा है। चीनी के दाम कम होने का नुकसान भी किसानों को उठाना पड़ रहा है।

सरस्वती शुगर मिल ने गन्ने भुगतान रोक दिया, किसानों के करीब 150 करोड़ रुपए अटके

चीनी व पोपुलर के भाव

सोकता 350 रुपए प्रति क्विंटल

पोपुलर अोवर 450 रुपए प्रति क्विंटल

गन्ना 320 रुपए प्रति क्विंटल

चीनी 2715 रुपए प्रति क्विंटल

गन्ने का एरिया एक लाख एकड़

सरकार के कारण पिस रहा किसान

सरकार की वजह से किसान पिस रहा है। इस बार सरकार ने कोआपरेटिव शुगर मिलों को लोन दे दिया है। लेकिन हमारे मिल को नहीं दिया। जिसकी वजह से किसानों का भुगतान लटक गया है। इसी तरह से पोपलर है। सरकार ने नए लाइसेंस खोले, लेकिन पोपलर का दाम नहीं बढ़ा। सुभाष गुर्जर, प्रधान भाकियू।

मिलीभगत व अनदेखी का शिकार है पोपुलर

लक्कड़ मंडी के आढ़ती अशोक गुर्जर का कहना है प्लाइवुड व्यापारियों व सरकार की मिलीभगत के कारण ही पोपुलर किसानों को भाव नहीं मिल रहा है। प्लाई बोर्ड का दाम लगातार बढ़ रहा है

आवक अधिक से मंदा हुआ पोपुलर

गेहूं की कटाई के बाद पोपुलर की अचानक आवक बढ़ गई। अब रोजाना 600 से 700 ट्रॉलियां पोपुलर की आ रहीं हैं। जिसकी वजह से पोपुलर के दाम 200 से 250 रुपए तक गिर गए हैं। अब रमजान माह शुरू हो गया है। उम्मीद है दस से 15 दिन में स्थिति में सुधार हो। प्रमोद चौहान, प्रधान टिंबर एसोसिएशन जगाधरी

खबरें और भी हैं...