- Hindi News
- National
- व्यक्ति पर डंडों से हमला, आरोपी हमलावरों के पास देसी कट्टा भी था, केस दर्ज
व्यक्ति पर डंडों से हमला, आरोपी हमलावरों के पास देसी कट्टा भी था, केस दर्ज
यमुनानगर| न्यू मार्केट में दुकानदार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों पर देसी कट्टा भी था। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मॉडल काॅलोनी निवासी कमल ने पुलिस को बताया कि उसका करण के साथ विवाद चल रहा है। उसने अपने साथी संजय सचदेवा और 10-12 अन्य के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। आरोपियों के पास देसी कट्टा भी था। उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।