पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कल से सड़क पर राहगीरी कार्यक्रम, हर उम्र के व्यक्ति करेंगे कलाओं का प्रदर्शन

कल से सड़क पर राहगीरी कार्यक्रम, हर उम्र के व्यक्ति करेंगे कलाओं का प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर| सरकार के आदेशों के बाद एक ओर नया कार्यक्रम जिला प्रशासन शुरू करेगा। रविवार को राहगीरी कार्यक्रम होगा। जिसकी शुरुआत सुबह छह बजे से नौ बजे तक नेहरु पार्क के पास होगी। सड़क पर यह कार्यक्रम होगा। तैयारियों को लेकर एसपी राजेश कालिया ने अधिकारियों व स्थानीय पार्षदों के साथ मीटिंग की। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार राहगीरी कार्यक्रम हर जिला में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राहगीरी कार्यक्रम में सभी उम्र के लोगों विशेषकर बच्चों द्वारा अपनी कलाओं के प्रदर्शन किए जाएंगे। जिसमें मुख्य रूप से योग, पेंटिंग, एरोबिक्स, रस्सी कूदना, रस्सा कस्सी, गतका, आत्मरक्षा की कलाएं व अन्य गतिविधियां होगी। इस दौरान डीएसपी राजकुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय दहिया, पार्षद संगीता सिंघल, यातायात निरीक्षक निर्मल सिंह, थाना सदर यमुनानगर के एसएचओ राजीव कुमार, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...