पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 12वीं के रिजल्ट में हमारा 20वां रैंक, नूंह व पलवल से ही बेहतर

12वीं के रिजल्ट में हमारा 20वां रैंक, नूंह व पलवल से ही बेहतर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी का 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राएं शाम पांच बजे के बाद से ही परेशान दिखे। लेकिन साइट पर रिजल्ट अपलोड नहीं हुआ, जबकि बोर्ड की ओर से दोपहर तीन बजे ही रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक घोषणा कर दी गई थी। छात्र-छात्राएं भी मोबाइल पर ही रिजल्ट देखने के लिए साइट खोलते रहे, लेकिन रिजल्ट देर रात तक अपलोड नहीं हुआ। बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इस वर्ष रिजल्ट प्रतिशत घटा है। इस बार यमुनानगर जिले का परीक्षा परिणाम 54.64 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 62.06 प्रतिशत था। प्रदेश का रिजल्ट पिछले साल 64.50 रहा था, जोकि इस बार घटकर 63.84 रहा।

इस वर्ष भिवानी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जिले के नौ हजार परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 8844 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमं से 4832 परीक्षार्थी ही सफल हुए हैं। इनमें से 2268 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। जबकि पिछले वर्ष 8379 परीक्षार्थियों में से 4539 परीक्षार्थी पास हुए थे।

लड़के 4876 में 2367 लड़के पास हुए 48.54% प्रतिशत

जगाधरी वर्कशॉप | विष्णुनगर में मोबाइल पर रिजल्ट देखने की कोशिश करती छात्राएं।

परिणाम गिरने का कारण: इस बार नकल पर रही सख्ती

हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के प्रधान आरएस शर्मा के मुताबिक इस बार सरकार ने परीक्षा को लेकर कड़ी निगरानी रखी। जिससे नकल के केस कम सामने आए। हालांकि पूरी तरह से नकलविहीन परीक्षा भी नहीं हुई। लेकिन सख्ताई के चलते ही इस बार काफी हद तक नकल पर रोक भी लगी। जिस कारण ही रिजल्ट गिरा है।

लड़कियां 3968 में से 2465 लड़कियां पास हुईं 62.12% फीसदी

कुल 8844 में बच्चों में से 4832 पास हुए

54.64% प्रतिशत

खबरें और भी हैं...