पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चाय बना रही वकील की चेन झपट भाग रहे नौकर को पति ने पकड़ा

चाय बना रही वकील की चेन झपट भाग रहे नौकर को पति ने पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉडल टाउन निवासी सीनियर वकील अभिलाषा कोहली से घर में ही चेन स्नैचिंग हो गई। आरोप है कि नौकर मोहित (23) ने चाकू दिखाया और स्नैचिंग के बाद 8 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागने लगा। पति मानव कोहली ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। आरोपी से चेन बरामद कर ली गई है।

हिमाचल के त्रिलोकपुर निवासी मोहित पर आईपीसी की धारा-379ए और 506 मेें केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। पीड़िता की ओर से पेश हुए बार प्रधान एडवोकेट पवन पुनिया ने केस में धारा-379बी लगाने की मांग की। तर्क दिया कि आरोपी ने चाकू दिखाकर, जान से मारने की धमकी देकर और धक्का देकर स्नैचिंग की है। कोर्ट में बहस के बाद पुलिस को जांच के आदेश दिए।

गहने चोरी किए थे तब छोड़ दिया: अभिलाषा ने बताया कि मोहित दो माह से उनके पास नौकर था। पहले वह चंडीगढ़ पीजीआई की मोर्चरी में काम करता था। 20 दिन पहले उनके गहने चोरी हुए थे। नौकर पर शक था और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने अपने कमरे से गहने बरामद करा दिए थे। तब पहली गलती समझ उसे छोड़ दिया गया था। जांच अधिकारी एएसआई महबूब अली ने बताया कि आरोपी का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

मैं रसोई मेें थी, पति बाजार गए थे : अिभलाषा

मैं सुबह करीब 9 बजे रसोई चाय बना रही थी। पति मानव बाजार गए थे। तभी नौकर मोहित ने चेन झपटी। मुड़कर देखा तो मोहित के हाथ में चाकू था। उसने शोर मचाने पर चाकू मारने की धमकी दी। तभी मैंने रसोई की खिड़की से देखा कि पति गेट से अंदर आ रहे थे। मैंने शोर मचा दिया। मोहित ने आठ फीट की दीवार फांदने की कोशिश की लेकिन पति ने पकड़ लिया। यह चेन सास ने उसे गिफ्ट दी थी। -जैसा अभिलाषा ने बताया

मुझे दो माह से सैलरी नहीं दी, स्नैचिंग का आरोप झूठा

आरोपी मोहित का कहना है कि वह करीब दो माह से काम कर रहा है, उसे अब तक कोई पैसा नहीं दिया गया। सिर्फ खाना ही दिया जाता है। स्नैचिंग का आरोप झूठा है। पहले भी उस पर चोरी का इल्जाम लगाकर पुलिस से पिटाई कराई गई।

खबरें और भी हैं...