यमुनानगर | फतेहपुर पुल के पास युवक पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय डूब गया। गोताखोरों ने उसकी तलाश की तो कुछ दूरी पर ही युवक का शव मिल गया। जानकारी के अनुसार रायपुर निवासी नदीम पुल के पास नहर में नहाने के लिए उतरा था। इसी दौरान वह गहराई में चला गया और डूब गया। लोगों ने उसके परिजनों को बताया।