यमुनानगर | पदोन्नति मामले तय समय सीमा में भेजने के एक बार फिर से निदेशालय ने आदेश जारी किए हैं। डीईईओ को भेजे पत्र में कहा गया है कि अपने स्तर पर किसी भी कर्मचारी का मामला लंबित ना रखा जाए। यदि किसी शिक्षक के मामले पर आपत्ति है। तो उसका अलग से जिक्र करें। निदेशालय ने कर्मचारियों की निजी मिशन की बजाय समरी सीट ही मांगी है।
शिक्षक नेता महेंद्र कलेर ने बताया कि शिक्षा विभाग ने टीजीटी अंग्रेजी, साइंस, आर्ट,शारीरिक शिक्षा, होम साइंस, म्यूजिक,उर्दू,संस्कृत, और पंजाबी के लिए पदोन्नति केस मांग रखे है। निदेशालय में पदोन्नति के मामले पहुंचाने की अंतिम तारीख 24 मई तक रखी गई है। इससे पहले अध्यापकों को सात मई तक डीडीओ के पास केस भेजने को कहा गया था। डीडीओ को बीईईओ ऑफिस में 11 मई तक केस, बीईईओ को 16 मई तक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदोन्नति केस जमा कराने थे और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को 24 मई तक पदोन्नति के केस निदेशालय में भेजने हैं।