यमुनानगर | कृषि को आधुनिक करने के उद्देश्य से अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्रों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कृषि मशीनीकरण योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों एवं कस्टम हायरिंग सेंटर पर अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। अनुदान प्राप्त करने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की वेबसाइट एग्रो हरियाणा पर आवेदन किया जा सकता है। सहायक कृषि अभियंता विनित कुमार जैन ने बताया कि कार्यालय में बोरिंग मशीन उपलब्ध है, जिसमें विभागीय बोरिंग मशीन द्वारा बोरिंग कार्य करने के लिए 10 व 12 इंच वाले बोर से 45 मीटर गहराई तक करने की सुविधा उपलब्ध है और किसान को विभाग के माध्यम से बोरिंग करवाने से बाहरी रेट से लगभग 25 प्रतिशत की बचत होती है।