राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत जन स्वास्थ्य विभाग की विंग जल एवं स्वच्छता सहयोग संगठन के सौजन्य से स्थानीय पंचायत भवन में तीसरे दिन जल एवं स्वच्छता कमेटी की 18 ग्राम पंचायतों का प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डीसी गिरीश अरोड़ा मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सलाहकार रजनी गोयल ने की।
डीसी गिरीश अराेड़ा ने कहा कि पानी मानों जीवन का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी हरियाणा में पानी की किल्लत है। कही उत्तरी हरियाणा में भी पानी की किल्लत न हो जाए। इसलिए यमुनानगर वासी भी पानी को सोच-समझ कर इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण समितियां जमीनी स्तर पर कार्य करें और नियमित रूप से बैठकें कर लोगों को भी पानी बचाने के लिए जागरूक करें। इस दौरान कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अरविंद रोहिला, टीआर पंवार, रिसोर्स पर्सन लखविन्द्र कुमार और रजनी गोयल ने भी पानी बचाने की अपील की। जल सरंक्षण पर लघु फिल्में भी दिखाई गई। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें आशा वर्कर ममता ने प्रथम स्थान, सरपंच राजेंद्र ने द्वितीय व मुख्याध्यापक प्रदीप कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में बाकर पुर के सरपंच प्रवीण कुमार, लापरा की सरपंच इफसाना, राम रत्तन करहेडा़, हरप्रीत कौर सुघ, सुमेर चंद दौलतपुर जागीर, राजिन्द्र सिंह करहेड़ा खुर्द, रामचंद्र, बलविन्द्र सिंह, एसडीओ पारीख गर्ग, जेई दीपक कुमार, बीआरसी अशोक कुमार, पवन मेहता, प्रदीप भल्ला, सक्षम सोनिया,अनुराधा, नीतू और रवि कुमार भी मौजूद रहे।
यमुनानगर | पंचायत भवन में चल रहे कार्यक्रम में वासो की जिला सलाहाकार रजनी गोयल को सम्मानित किया गया।