पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिहारी चौक के नजदीक ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन लोग घायल

बिहारी चौक के नजदीक ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन लोग घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जठलाना | यमुनानगर-जठलाना मार्ग पर बिहारी चौक के निकट रात के समय एक ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक को चलाते हुए कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार तीन व्यक्तियों को चोट लगी है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। गांव कोहंड थाना घरौंडा (करनाल) के रहने वाले संदीप कुमार ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 मई की सुबह वह यमुनानगर से वापस अपने गांव लौट रहे थे। कार में उसके साथ उसका भाई मंदीप व दोस्त भानु प्रताप भी थे। जैसे ही वह बिहारी चौक के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उन तीनों को चोट आई है। वहीं उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...