यमुनानगर | नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए खेल विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय सेमिनार का शुक्रवार को समापन हो गया। दूसरे दिन डॉ. इंदू कपूर मुख्यातिथि के रूप में पहुंची। उन्होंने युवाओं को बताया कि नशे की चपेट में जो भी आया, उसका घर और जीवन बर्बाद हो गया। युवाओं को नशे के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। खेल अधिकारी राजेंद्र पाल गुप्ता ने कहा कि दो दिवसीय सेमिनार में युवाओं को जागरूक किया गया है। मौके पर नरेश सिंह, स्टाफ नर्स निमा, कोच नरेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।