पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा के दबाव में राज्यपाल ने दिया कर्नाटक में सरकार बनाने का न्योता: राणा

भाजपा के दबाव में राज्यपाल ने दिया कर्नाटक में सरकार बनाने का न्योता: राणा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | कर्नाटक में भाजपा द्वारा जनमत की हत्या के विरोध में कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अनाज मंडी गेट पर कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पीएम का पुतला फूंका। कांग्रेसियों की ओर से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया । साथ ही राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेस कमेटी के सचिव भूपेंद्र राणा ने कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर जिस पार्टी के पास बहुमत नहीं है। फिर भी उनकी सरकार बनवाने का राज्यपाल ने अनैतिक कार्य किया है। यह पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या है। मौके पर सतपाल कौशिक, ब्रज मोहन मोहनी, देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र चौहान, केहर सिंह झंडा, राजेश कटारिया, सुरेश ढांडा, संजीव चौधरी, भोपाल भाटी, बलवान, चेयरमैन सुधीर राणा, रविंद्र, बबलू, रुपेंद्र राणा, दिनेश डूमरा, कृष्ण लाल, टीनू, सुरेंद्र पुष्करणा, शानू अहमद, महावीर खुर्दी, रुद्र राणा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...