यमुनानगर | इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के शिक्षा केंद्र गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज संतपुरा में शुक्रवार को विभिन्न कोर्सों में नए सत्र में दाखिला प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए कैंप लगाया गया। कार्यक्रम के अध्ययन केंद्र की कार्यक्रम कॉर्डिनेटर डॉ. पूनम आहलूवालिया, मिसेस सलोनी, गीता, सरवजीत कौर, सुखमन गांधी ने छात्राओं को उनके विषय से संबंधित जानकारी दी। मीटिंग में डीएफएसएम, डीईसीई, सीएनसीसी, सीएफएन व डीएनएचई में नए सत्र में दाखिला लेने वाली छात्राएं शामिल हुई। छात्राओं को कक्षाओं की अनुसूची भी दी गई। इस दौरान प्राचार्या डॉ. वरिंद्र गांधी भी मौजूद रहे।