पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुक्स का बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन, पीएम व सीएम का पुतला फूंका

कुक्स का बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन, पीएम व सीएम का पुतला फूंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | एडिड स्कूलों से हटाई गई कुक्स की बहाली की मांग को लेकर मिड डे मील व सेल्फ हेल्प ग्रुप की वर्कर तीन दिन से धरने पर बैठी है। शुक्रवार को वर्कर्स ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पीएम मोदी व सीएम का पुतला फूंका। बाद में मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया गया। यूनियन की सह कनवीनर कमलेश डोगरा ने कहा कि एडिड स्कूलों से हटाई गई कुक्स को तीन अप्रैल को बिना किसी नोटिस के हटा दिया। यह सरकार की तानाशाही है। एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है। दूसरी ओर महिलाओं को नौकरी से निकाल रही है।मौके पर सुनीता, पूजा, रेखा, सुषमा, नरेश कुमारी, रुबी देवी, प्रोमिला, ममता, सरिता आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...