वार्ड नंबर-17 की कई कॉलोनियों में पिछले करीब पंद्रह दिनों से लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं। पिछले कई दिन से वार्ड के आदर्श नगर, वीना नगर, कैंप के कुछ एरिया, भट्ठा नंबर-4, लक्ष्मीनगर व शिवनगर में पानी का घोर बिजली संकट है। पानी की पर्याप्त आपूर्ति न होने से लोग दूसरी जगहों से जरूरत पूरी कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि अधिकारी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पार्षद सुशल जावला ने बताया कि कुछेक कॉलोनियों में टैंकर से पानी की आपूर्ति हो रही है। यह पानी नहाने व कपड़े धोने के लिए तो सही है। मगर पीने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।