पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आइडिया सर्विस सेंटर से बोल रहा हूं कहकर बैंक खाते से निकाले 1 लाख रुपए

आइडिया सर्विस सेंटर से बोल रहा हूं कहकर बैंक खाते से निकाले 1 लाख रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साढौरा के गांव सादिकपुर निवासी कर्मवीर से ठगों से एक लाख रुपए ठग लिए। ठग ने फोन कर कहा कि उनके बैंक अकाउंट नंबर से आधार लिंक नहीं है। आधार लिंक न होने से अकाउंट बंद हो सकता है। कर्मवीर सिंह उनकी बातों में आ गए और उन्होंने अकाउंट संबंधी जो भी जानकारी मांगी, वे देते चले गए। कुछ देर बाद पता चला कि अकाउंट से एक लाख रुपए गायब हो गए। वे भागे-भागे बैंक मैनेजर के पास गया।। मैनेजर को पूरी बात बताई तो उन्होंने कहा कि यह उनके साथ ठगी हुई है। वे इसकी शिकायत पुलिस में दे। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी। साढौरा थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कर्मवीर सिंह ने साढौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भारतीय स्टेट बैंक में उसका बचत खाता है। 16 और 17 मई को उनके पास दो अलग-अलग नंबरों से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को आइडिया सर्विस सेंटर से बताया। फोन करने वाले ने कहा कि आपका बैंक अकाउंट से आधार लिंक नहीं है। वे इसे लिंक कर देंगे। वह फोन करने वाले की बातों में आ गया। उसने फोन करने वाले को आधार और अकाउंट संबंधी जानकारी दे दी। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक एसएमएस आया। फोन करने वाले ने उस एसएमएस की जानकारी मांगी। जैसे ही उसने वह जानकारी दी तो अकाउंट से एक लाख रुपए निकलने का मैसेज आया। उसे विश्वास नहीं हुआ। वह बैंक में गया और पासबुक में एंट्री कराई तो देखा कि अकाउंट से एक लाख रुपए निकले हुए थे। उसने बैंक मैनेजर को पूरी बात बताई तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में देने को कहा।

आधार लिंक कराने की बात पर फंसाया

खबरें और भी हैं...