पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करेहड़ा क्रॉसिंग रोड कार ने टक्कर मार बाइक सवार मां बेटे को घायल किया

करेहड़ा क्रॉसिंग रोड कार ने टक्कर मार बाइक सवार मां-बेटे को घायल किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नए बने बाइपास हाइवे पर फिर हादसा हुआ। गांव करेहड़ा के पास क्रॉसिंग पर बाइक सवार मां-बेटे को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल गांव ढिक्का निवासी राजबाला ने बताया कि सुबह वह अपने बेटे अभिषेक के साथ बाइक पर शादीपुर दवाई लेने आ रही थी। करेहड़ा क्रॉसिंग पर अम्बाला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। राजबाला का कहना है कि कार चालक ने क्रॉसिंग पर भी स्पीड कम नहीं की।

अब तक छह की मौत, दर्जन भर हादसे हो चुके: कैल से कलानौर तक बने बाइपास हाइवे को 25 अप्रैल को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया था। अभी ट्रायल के तौर पर ट्रैफिक दौड़ रही है। क्योंकि कई जगह पर काम पेंडिंग है। इस हाइवे पर अब तक एक दर्जन हादसे हो चुके हैं। छह लोगों की हादसों में मौत हो चुकी है। ज्यादातर हादसे या तो क्रॉसिंग पर हुए या फिर वहां जहां पर काम अधूरा है।

यमुनानगर | घायल महिला अस्पताल में भर्ती।

पंजेटो के पास दो भाइयों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्करः

गांव पंजेटो के पास पावंटा हाइवे पर बाइक सवार दो भाइयों को ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। आजाद नगर निवासी सुनील और लालचंद ताजेवाला में दवाई लेने के लिए जा रहे थे।

खबरें और भी हैं...