पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरपंच रहते आबादी की जमीन को बताया था पंचायती, कोर्ट में पंचायत केस हारी

सरपंच रहते आबादी की जमीन को बताया था पंचायती, कोर्ट में पंचायत केस हारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव खानपुर राजपुतान का मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने किया केस दर्ज

भास्कर न्यूज | यमुनानगर

गांव खानपुर राजपुतान के तत्कालीन सरपंच और उसके परिवार के एक अन्य व्यक्ति पर धोखाधड़ी का केस छप्पर पुलिस ने दर्ज किया है। यह केस पुलिस ने गांव के ही ज्ञान सिंह की शिकायत पर किया है। आरोप है कि सरपंच रहते हुए शमशेर सिंह ने जमीन की झूठी रिपोर्ट तैयार की। जमीन के झूठे दावे कोर्ट में डलवाए गए। पंचायत में जब ये दावे झूठे निकलते तो कोर्ट ने आरोपियों पर केस दर्ज करने के आदेश दिए। जिसके बाद ज्ञान सिंह ने इसकी शिकायत एसपी को दी। शिकायत पर छप्पर पुलिस ने तत्कालीन सरपंच शमशेर सिंह और एक ग्रामीण रणधीर सिंह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। ज्ञान सिंह ने बताया कि यह आबादी की करीब आधा कनाल जमीन पर उसका कब्जा कई सालों से है। इस जमीन पर कोर्ट स्टे के ऑर्डर भी दे चुकी है। वहीं कुछ दिन पहले रात के समय इस जमीन को आरोपी पक्ष ने कब्जाने का भी प्रयास किया था। पुलिस आने पर वे वाहन छोड़कर भाग गए थे।

ज्ञान सिंह ने शिकायत में बताया कि वह गांव खानपुर राजपुतान में खसरा नंबर- 87/52 और इसके साथ लगती आबादी की जमीन का मालिक काबिज है। वह उस जमीन को पशु बांधने और अन्य काम के लिए इस्तेमाल कर रहा है। शशेर सिंह गांव के पूर्व सरपंच हैं और रणधीर उसके परिवार का सदस्य है। दोनों का उस जमीन से कोई वास्ता नहीं है। दोनों ही उससे रंजिश रखते हैं। सरपंच रहते हुए शमशेर सिंह ने उस जमीन को पंचायती जमीन बताते हुए झूठे दावे डलवाए।

कोर्ट ने इस जमीन का फैसला उसके हक में सुनाया। पंचायती जमीन होने की बात झूठी निकली। आरोप है कि शमशेर और रणधीर ने षड्यंत्र रचते हुए उक्त जमीन का एक फर्जी नक्शा व फील्ड बुक तैयार करा दी। यह कर उक्त जमीन को रणधीर के नाम चढ़ा दिया गया। आरोप है कि झूठा नक्शा और फील्ड बुक तैयार कराने के लिए उन्होंने तत्कालीन पंच मीना देवी और सुनीता देवी के फर्जी साइन किए। इसके अलावा भी उन्होंने यह जमीन हड़पने के लिए कई फर्जी काम किए। उन्होंने इसको लेकर छप्पर थाने में शिकायत दी, लेकिन तब पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया। एसपी को शिकायत दी तो पुलिस ने दोनों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...