यमुनानगर | एक सोच नई सोच संस्था द्वारा नेहरू पार्क में संस्कार स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। जिला खेल अधिकारी राजेन्द्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे। उद्देश्य था कि लोग अपने संस्कार में स्वच्छता लाए। अगर हमारे संस्कार अच्छे हैं तो बहुत सी समस्याओं का समाधान अपने आप हो जाएगा। इस कार्यक्रम में सबसे पहले नेहरू पार्क में नीम का पौधा लगाया गया। इसके बाद डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मधु चौक, न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल और डीएवी पब्लिक स्कूल प्रोफेसर कॉलोनी के विद्यार्थियों ने नेहरू पार्क के चारो तरफ संस्कार स्वच्छता रैली निकाली। इस दौरान प्रवीण सिंघल, पवन पुनिया, डॉ. डीके सोनी, नरेश गुप्ता, लक्ष्मण विनायक, सुंदर नारंग, एमआर भारद्वाज, रक्षा गर्ग, ईरा गुप्ता, संत कवात्रा मौजूद रहे।