यमुनानगर | हिसार में जिस प्रकार सीएम मनोहर लाल पर काला तेल फेंका वो बहुत ही शर्मनाक घटना है। तेल फेंकने वाले युवक ने किसी पार्टी के जिंदाबाद के नारे भी लगाए। तेल फेंकने वाला युवक चाहे किसी भी पार्टी का हो ऐसे लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है। कोई भी किसी का विरोधी हो सकता है, लोकतंत्र में विरोध के बहुत तरीके हैं, लेकिन ये गलत है। यह कहना है हरियाणा पंजाबी प्रतिनिधि सभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रभजीत सिंह का। उन्होंने कहा कि हम पहले भी कह चुके है कि पक्ष विपक्ष के नेताओं को पंजाबी समुदाय का ईमानदार सीएम शुरु से खटक रहा है क्योंकि हरियाणा मे आज तक उनके पास ही हरियाणा की कमान रही है। कई बार सीएम को बदलने का उनकी ओर से प्रयास किया गया लेकिन सीएम मनोहर लाल खट्टर की लोकप्रियता के आगे उनको मुंह की खानी पड़ी।