यमुनानगर | पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भारतीय मोदी आर्मी के पदाधिकारियों की मीटिंग हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव आहूजा ने कहा कि आज भारत में ही नहीं दुनिया में पीएम मोदी का नाम है। इससे देश को सम्मान मिला है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश को पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष लवली मान, गुरमीत सिंह, हरप्रीत सिंह मौजूद रहे।