यमुनानगर | कैंप स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने नशा विरोधी जागरुकता रैली निकाल कर शहरवासियों में नशे के खिलाफ अलख जगाई। विद्यालय के कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के तत्वाधान एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित की जा रही जागरुकता रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नशे से कर लो तौबा जो जीवन से प्यार है, तंबाकू का नशा-जीवन की दुर्दशा, नशे को छोड़ दो-जीवन को मोड़ दो सहित अनेक प्रकार के नारे लगाए। रैली को प्रधानाचार्य परमजीत गर्ग ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के प्रभारी अरुण कुमार कैहरबा, मीडिया एवं ऐनीमेशन अनुदेशक आशीष रोहिला, स्वास्थ्य विभाग के परामर्शदाता सज्जन कुमार, दीपचंद, मनोज, पारूल, सोनाली शर्मा ने रैली की अगुवाई की। इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक रोहताश राणा, सेवा सिंह, दुर्गेश, अंशु अरोड़ा, सुखजीत सिंह व ओमपाल मौजूद रहे।