पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में चल रहे विकास कार्यों को गति देना प्राथमिकता : अरोड़ा

जिले में चल रहे विकास कार्यों को गति देना प्राथमिकता : अरोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैनाल रेस्ट हाउस में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की अाेर से डीसी गिरीश अराेड़ा का अभिनंदन समारोह किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा पहुंचे।

इस दौरान विधायक ने कहा कि सरकार हर जिले में विकास कार्यों पर जोर दे रही है। इसके लिए जिम्मेदार अफसरों की तैनाती की गई है। जो विकास कार्यों को आेर गति दे सकें। इस मौके पर डीसी गिरीश अरोड़ा ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। उसे पूरी निष्पक्षता व ईमानदारी से निभाया जाएगा। इस मौके पर इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन, डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन, ज्वेलर्स एसोसिएशन, हलवाई एसोसिएशन, मीनाबाजार एसोसिएशन, पंजाबी सभा, आईसक्रीम एसोसिएशन, प्रिंटिंग एसोसिएशन, सब्जी मंडी एसोसिएशन, फर्टीलाइजर एसोसिएशन के पदाधिकारी पहुंचे। इस अवसर पर केवल खरबंदा, बलदेव सेठ,यशपाल महाजन, प्रदीप ग्रोवर, विरेंद्र वधवा, गुलशन करवल, लोकेश बंसल, नवीन गुलाटी, अजायब सिंह, सुरेंद्र उप्पल, रिषि भाटिया, अरुण सेठी, दुर्गा दास, कमलप्रीत सिंह भी मौजूद रहे।

यमुनानगर | प्रदेश व्यापार मण्डल द्वारा उपायुक्त गिरिश अरोड़ा का अभिनन्दन करते हुए।

खबरें और भी हैं...