मारपीट करने वालों पर केस दर्ज, आरोपी फरार
गांव जैतपुर निवासी वाजिद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम 7 बजे के करीब उस पर व उसके चचेरे भाई अब्दुल पर गांव के ही फिरोज रिजवान ने अचानक हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर आरोपी उन्हेें जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बाद में पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।