यमुनानगर | राज्य सरकार से बातचीत विफल पर वीरवार को भी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे। अब शुक्रवार से सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का आहवान किया है। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान राजकुमार ससौली ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। संघ के सचिव प्रवेश परोचा ने कहा कि सरकार को अपने चुनावी वायदे पूरे करने चाहिए। क्योंकि वायदों से प्रभावित होकर ही कर्मचारी व उनके परिवारों ने भाजपा को वोट दिया था। मगर सत्ता में आते ही भाजपा अपने वायदों से मुकर गई। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।