पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिविल अस्पताल में 425 लोगों की गई जांच, 69 मिले उच्च रक्तचाप से पीड़ित

सिविल अस्पताल में 425 लोगों की गई जांच, 69 मिले उच्च रक्तचाप से पीड़ित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल अस्पताल में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया गया । जिसका आयोजन सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय दहिया के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम के दौरान उच्च रक्तचाप की जांच की गई व उन्हें निशुल्क दवाईयां दी गईं। कार्यक्रम में 425 लोगों की जांच हुई। इनमें से 69 बीमारी से पीड़ित मिले। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि रक्तचाप बढ़ने से तेज सिर दर्द, थकावट, टांगों में दर्द, उल्टी होने की शिकायत और चिड़चिड़ापन होने के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। यह रोग खान पान की आदतों से जुड़ा होने के कारण केवल दवाईयों से ही इस रोग को नष्ट नहीं किया जा सकता। जीवन चर्या एवं खान पान में अपेक्षित बदलाव कर ही इस रोग को नियंत्रित किया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. कुलजीत, डॉ.कपिल कुमार, बोबेष पंजेटा, कुमारी शिल्पा, दीप्ति ,मितलेश, मनिंद्र, मिथलेश, हरपाल व मिंतर पाल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...