पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1982 में इनेलो भाजपा के बहुमत पर भी भजनलाल की ताजपोशी की थी : कटारिया

1982 में इनेलो भाजपा के बहुमत पर भी भजनलाल की ताजपोशी की थी : कटारिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर| भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं अम्बाला लोकसभा सांसद रतन लाल कटारिया ने कर्नाटक में येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने पर बधाई दी है। प्रेस बयान में सांसद कटारिया ने कहा कि कर्नाटक के राज्य पाल ने भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण नियमों के अनुसार ही येदियुरप्पा को मुख्य मंत्री की शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमें संविधान की मर्यादाओं का पाठ न सिखाए। कांग्रेस को वह समय भी याद रखना चाहिए, जब बिना किसी कारणों के चार राज्यों में भाजपा की सरकारों को बर्खास्त किया गया था। कटारिया ने कहा कि जब 1982 में चौधरी देवीलाल व डॉ. मंगल सेन के नेतृत्व में बने इनेलो भाजपा गठबंधन की बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस ने भजनलाल की ताजपोशी कर दी थी। कांग्रेस पार्टी अपने खिसकते हुए जनाधार से बौखलाहट भाजपा पर तरह-तरह के बेबुनियाद आरोप लगाकर बदनाम कर रही है।

खबरें और भी हैं...