यमुनानगर | जीएनजी स्कूल में रोटरी क्लब की ओर से स्वच्छता पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को स्वच्छता के बारे अवगत करवाया गया और उन्हें स्वच्छ रहने के लिए प्रेरित किया गया। रोटरी क्लब के प्रधान रमन गुप्ता ने कहा कि जहां स्वच्छ वातावरण होता है वहां परमात्मा भी वास करते हैं। इस अवसर पर मनाेरंजन साहनी, रजनीश अग्रवाल, साक्षी गुप्ता, अपेक्षा गर्ग, मीनू सलुजा भी मौजूद रहे।