पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाबालिग छात्रा को फोन पर बोली युवक की मां बेटे से फ्रेंडशिप नहीं की तो चेहरे पर तेजाब डलवा दूंगी

नाबालिग छात्रा को फोन पर बोली युवक की मां- बेटे से फ्रेंडशिप नहीं की तो चेहरे पर तेजाब डलवा दूंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवक की दोस्ती ठुकराने पर एक नाबालिग छात्रा को धमकियां मिल रही हैं। पहले युवक ने सरेबाजार छेड़छाड़ कर फ्रेंडशिप अॉफर की। ठुकराया तो छात्र की मां ने छात्रा को फोन कर बेटे से दोस्ती के लिए मनाया। जब वह नहीं मानी तो तेेेेजाब डालकर जलाने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं बेटे की हत्या करा इल्जाम उस पर व उसके पिता पर लगाने की बात कही। छात्रा के परिजनों ने बराड़ा पुलिस को शिकायत दी। मामला यमुनानगर का होने से महिला थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने बराड़ा के गांव देहरा निवासी राहुल पर 8 पोक्सो एक्ट और धारा-506 में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। छात्रा डीएवी गर्ल्स कॉलेज में पढ़ती है। पिछले साल ही उसने एडमिशन लिया है। उसकी उम्र 17 साल सात माह है। वहीं 23 वर्षीय राहुल एमएलएन कॉलेज में पढ़ता है। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं।

जांच अधिकारी एएसआई सुषमा ने बताया कि आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया था। उससे पूछताछ की गई और कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी की मां ने छात्रा को फोन किया या नहीं, इसकी अभी जांच चल रही है।

छात्रा ने यह कहा शिकायत में

डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर में पढ़ती हूं। कॉलेज की बस से आती-जाती है। गांव देहरा का राहुल गांव कुलचंदू से उनकी बस के पीछे बाइक लेकर आता है और कॉलेज गेट तक पीछा करता है। 15 दिन पहले वह जीएनजी कॉलेज के पास किताबें लेने गई थी। वहां राहुल दो-तीन युवकों के साथ बाइक पर आया। बाल खींचें और कमर पर हाथ मारा। फ्रेंडशिप करने को कहा। मना किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। एक दिन बाद राहुल की मां का फोन आया और बेटे से दोस्ती करने का दबाव बनाया।

खबरें और भी हैं...