यमुनानगर | जिले के 7 सरकारी स्कूलों में 11वीं व 12वीं कक्षा में साइंस व कॉमर्स संकाय की पढ़ाई होगी। हालांकि जिले के कुछ स्कूलों में यह विषय पहले से चल रहे हैं। लेकिन अब सात और स्कूलों का चयन किया गया है। यह स्कूल भी शहर से काफी दूर पड़ते हैं। इन स्कूलों राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहगढ़, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलाहर, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवधर, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जयधर, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सारण व राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोपराकलां शामिल हैं।