हरियाणा भिवानी बोर्ड की परीक्षा में इस बार भी जिले के स्कूलों की लिस्ट में बेटियां आगे रहीं हैं। अधिकतर स्कूलों में बेटियों ने ही मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया। इस बार जिले में 62.12 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 48.54 प्रतिशत रहा।
न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का रिजल्ट बेहतरीन रहा। स्कूल में कॉमर्स संकाय की दीक्षा ने 96 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि नॉन-मेडिकल संकाय में कोमल 89.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही। स्कूल प्रबंधक समिति के चेयरमैन जीएस शर्मा ने बताया कि कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 73 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिनमें से आठ ने मेरिट में स्थान बनाया है। कॉमर्स से मोनिका 85.2 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और 82.6 प्रतिशत अंकों के साथ रजनी तृतीय रही। इसी तरह से नॉन मेडिकल संकाय में छात्र शबनम 87 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम रही।
एसडी के 78 विद्यार्थियों ने मेरिट में बनाया स्थान : एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं का रिजल्ट बेहतरीन रहा। 78 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान बनाया। प्रिंसीपल सतीश गर्ग ने बताया कि साइंस में 90.6 प्रतिशत अंकों के साथ मोहित प्रथम, 88.2 प्रतिशत अंकों के साथ अंकुश द्वितीय व 87.8 प्रतिशत अंकों के साथ कुनाल तृतीय रहे। कॉमर्स में 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ निशांत प्रथम, 91.2 प्रतिशत के साथ आंचल द्वितीय व 88.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रभात बंसल तृतीय रहे। आर्ट्स में 84.6 प्रतिशत अंकों के साथ कपिल प्रथम, 81.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रवीण द्वितीय और 79.6 प्रतिशत अंकों के साथ कंवलजीत कौर तृतीय रही।
सरस्वती स्कूल के 27 छात्र आए मेरिट में : सरस्वतीनगर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं का परीक्षा परिणाम भी शानदार रहा। विज्ञान संकाय में 89.6 प्रतिशत अंकों के साथ गौरांग प्रथम, वाणिज्य में 89.2 प्रतिशत अंकों के साथ विनय और कला में 93 प्रतिशत अंकों के साथ इरम प्रथम रही। प्रधानाचार्य घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि 145 छात्रों में से 27 ने मेरिट में स्थान बनाया।
एमएलएन स्कूल का रिजल्ट रहा 82 प्रतिशत : मुकंद लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं का रिजल्ट 82 प्रतिशत रहा। प्रिंसिपल एसके नरुला ने बताया कि 25 छात्रों ने मेरिट में स्थान बनाया। वाणिज्य में अर्शदीप कौर ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। 84 प्रतिशत अंकों के साथ सोनम द्वितीय और विज्ञान में जसप्रीत व सिमरन ने संयुक्त रुप से 83 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
24 विद्यार्थियों ने बनाया मेरिट में स्थान : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जठलाना का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा। प्रिंसिपल नरेंद्र ढींगरा ने बताया कि तीनों संकायों के कुल 89 विद्यार्थियों में से 24 विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल की। 39 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कॉमर्स संकाय में गुलशन रानी ने 458 अंक (91.6 प्रतिशत) लेकर विद्यालय व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। इरफान ने 451 अंक लेकर दूसरा और महक ने 441अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य नरेंद्र ढींगरा ने बताया कि साइंस संकाय का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा। आर्ट्स संकाय में पूनम रानी 79प्रतिशत अंक लेकर पहले, निशांत 78प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और पूनम 76 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
सिमरन डीएवी गर्ल्स स्कूल की टॉपर : मॉडल टाउन के डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं का रिजल्ट बेहतरीन रहा। आर्ट्स में सिमरन कांबोज ने 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। भारती दुग्गल 76.8 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और 76.4 प्रतिशत अंक लेकर आंचल तृतीय रही।
95 प्रतिशत रहा आर्य कन्या स्कूल का रिजल्ट : जगाधरी। आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का 12वीं का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा। जिसमें आठ विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान हासिल किया है। आर्ट में 85 प्रतिशत अंक लेकर भारती सैनी ने स्कूल टॉप किया। जबकि कॉमर्स में 84 प्रतिशत अंक लेकर पलक द्वितीय रही।
गुर्जर कन्या विद्यालय की 47 छात्राएं मेरिट में : खिजराबाद | हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी के घोषित किए गए 12 वीं के परीक्षा परिणाम में गुर्जर कन्या विद्या मन्दिर देवधर की छात्राओं ने परचम लहराया है। विद्यालय की 47 छात्राओं ने मेरिट में जगह बनाई है। स्कूल प्रिंसिपल अमिता चौधरी ने बताया कि साइंस में प्रीती व हर्षिता ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कला संकाय में तन्वी ने 89 प्रतिशत, कॉमर्स में उर्वशी व शिवानी ने 84 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
यमुनानगर | 12वीं कक्षा के परिणामों में न्यू हैप्पी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की वाणिज्य संकाय की छात्र दीक्षा ने 96 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान पाने पर ख़ुशी मनाते हुए।
अंजलि स्टार वे स्कूल की बनी टॉपर
स्टार वे सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गांव नागल की अंजलि 89.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, कार्तिक 85.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और 80 प्रतिशत अंकों के साथ चेतन तृतीय रहे। प्रधानाचार्या दीपमाला कांबोज ने सभी मेधावियों को बधाई दी।
अंजलि।
मॉडल संस्कृति स्कूल की महक ने 465 अंक लेकर ब्लॉक में किया टॉप
बिलासपुर | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के बारहवीं कक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम राजकीय आदर्श संस्कृति सीसे स्कूल की कला संकाय की महक नरवाल ने 465 अंक लेकर ब्लॉक में प्रथम स्थान पाया। जबकि नवज्ञान ज्योति सीसे स्कूल की दिव्या 461 अंक लेकर ब्लॉक में दूसरे स्थान पर रही। स्कूल का ओवरआल परिणाम 95 प्रतिशत रहा। राजकीय आदर्श संस्कृति सीसे स्कूल प्रिंसिपल सुमन बहमनी ने बताया कि विज्ञान संकाय में प्रियंका धीमान ने 459 अंक लेकर साइंस संकाय में ब्लॉक में प्रथम स्थान पाया। मंजू देवी ने 454 अंक लेकर कामर्स संकाय में ब्लॉक में टॉप किया। कपिल शर्मा ने 458 अंक साइंस संकाय में लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। साइंस संकाय में 30 स्टूडेंट्स ने मेरिट में स्थान पाया। नव ज्ञान ज्योति सीसे स्कूल की प्रिंसिपल संगीत कौर ने बताया कि स्कूल की दिव्या ने आर्ट्स में 461 अंक लेकर ब्लॉक में दूसरा स्थान पाया। कामर्स में दिवाकर व पारूल ने 78 प्रतिशत अंक लेकर मेरिट में स्थान पाया। स्कूल का परिणाम 95 प्रतिशत रहा। सरस्वती सीसे स्कूल के प्रिंसिपल सूबे सिंह पंजेटा ने बताया कि उनके स्कूल की अंजू नेहरा 89 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, शिवानी 86 प्रतिशत लेकर दूसरे व सोनिया व रोहित 83 प्रतिशत अंक लेकर क्रमश: तीसरे स्थान पर रहे। वहीं राजकीय आदर्श सीसे स्कूल छछरौली की प्रिंसिपल कैलाश कुमारी ने बताया कि उनके स्कूल की सपना प्रजापत ने आर्ट संकाय में 468 अंक लेकर ब्लॉक में प्रथम स्थान पाया। सुनीता ने 417 अंक द्वितीय स्थान पाया। कामर्स में शीतल 429 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही। शान प्रवीण ने 416 अंक लेकर दूसरा स्थान पाया।