यमुनानगर | खुशी उन्नति केंद्र के सदस्य सिमरनजीत सिंह रविवार को बच्चों के बीच पहुंचे और उन्हें किताबें बांटी। खास बात यह है कि सिमरनजीत दुबई में नौकरी कर रहे हैं और दो दिन पहले ही दुबई से आए हैं। शाहबाद के रहने वाले सिमरनजीत करीब दो साल पहले खुशी उन्नति केंद्र के फेसबुक पेज से जुड़े थे। केंद्र की बच्चों को शिक्षित करने की एक्टिविटीज से वह प्रभावित हुए। दुबई से ही उन्होंने केंद्र के संचालक गौरव चौधरी से संपर्क किया और इंडिया आने पर बच्चों से मिलने का वादा किया। अब वह दो दिन पहले दुबई से लौटे और बच्चों के बीच पहुंचे।