खेड़े महाराज की रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में 27 मई को बुड़िया में कलश यात्रा, मंडप व व्यासपीठ पूजन होगा। यह जानकारी कथा व्यास हर्षवर्धन ने दी। उन्होंने बताया कि 27 मई से श्रीमद्भागवत सप्ताह शुरू होगा। जिसका समापन तीन जून को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ होगा।