पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑस्ट्रेलिया गए भाई ने दी थी पावर ऑफ अटाॅर्नी परिवार ने फर्जी दस्तावेजों से जमीन मुआवजा हड़पा

ऑस्ट्रेलिया गए भाई ने दी थी पावर ऑफ अटाॅर्नी परिवार ने फर्जी दस्तावेजों से जमीन मुआवजा हड़पा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉडल टाउन के अजय कुमार ने अपने ही परिजनों ने उसकी करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाता खुलवा अधिग्रहण जमीन का मुआवजा हड़प लिया । पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने पूरे मामले की जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद अब शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने भाई अमित चौधरी, भाभी तरनप्रीत कौर, मां रविंद्र कौर, रिश्तेदार अजय सिंह, कशमीरा सिंह के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने जगाधरी स्थित एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक को भी आरोपी बनाया है।

अजय कुमार ने शिकायत में बताया कि साल 2005 में वह ऑस्ट्रेलिया गया था। तब उसने अपने हिस्से की जमीन जायदाद की देखरेख करने के लिए भाई अमित ने पॉवर ऑफ अटॉर्नी दी थी। वह 2006 से 2017 तक ऑस्ट्रेलिया में रहा। इस बीच वह कई बार देश आया। 16 जनवरी 2018 को अजय परिवार के साथ वापस आया। तब उसने अमित को पॉवर ऑफ अटॉनी कैंसिल करवाने की बात कही। लेकिन उसने इंकार कर दिया। उसे भाई की नीयत पर शक हुआ। मामले की जांच के लिए वह हलका पटवारी के पास गया। पटवारी ने बताया कि उसकी कुछ जमीन को सरकार अधिग्रहित कर चुकी है। उसका मुआवजा भी मिल चुका है।

शिकायत में अजय ने बताया कि उसके भाई अमित चौधरी, भाभी तरनप्रीत कौर, रिश्तेदार कश्मीरा सिंह और अजय ने मिलकर उसके हिस्से की 11 एकड़ जमीन हड़पने के लिए फर्जी कागजात तैयार करवाए थे। इनके आधार पर एचडीएफसी बैंक की जगाधरी ब्रांच में खाता खुलवा गया। वहां पर जो पैन कार्ड दिया उस पर उसकी जन्म तिथि ही गलत थी। इस खाते से अधिग्रहित जमीन के तहत मिला मुआवजा भी आरोपियों ने निकाल लिया। अजय का आरोप है कि अब आरोपी उसे और उसके परिवार को जहर देकर हत्या की साजिश रच रहे हैं। उसकी प|ी पर भी दबाव बनाया जा रहा है। इसमें उसकी मां रविंद्र कौर भी शामिल है।

परिवादी दो भाई हैं। दोनों के पास 22 एकड़ जमीन थी। इसमें से 11 एकड़ जमीन अजय के हिस्से में आती थी। विदेश जाते समय अजय भाई को पॉवर ऑफ अटॉनी दे गया था। जांच में सामने आया कि अमित ने उसकी हिस्से की जमीन अपने और प|ी के नाम करवा ली है। कुछ जमीन का मुआवजा भी आरोपी हड़प चुके हैं। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। एएसआई बलबीर सिंह, जांचकर्ता

खबरें और भी हैं...