पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rs.200 को लेकर भाई से झगड़ा खुद को लगाई आग, 40% जला

Rs.200 को लेकर भाई से झगड़ा खुद को लगाई आग, 40% जला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव कैत में दो भाइयों में 200 रुपए को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पहले तो दोनों में मारपीट हुई और फिर गुस्से में एक भाई ने बाइक से पेट्रोल निकाल खुद पर डालकर आग लगा ली। किसी तरह परिजनों ने आग बुझाई और गंभीर हालत में अशोक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वह 40 प्रतिशत जल गया है।

ट्रॉमा सेंटर में भर्ती अशोक ने बताया कि वह मजदूरी करता है। शाम को वह काम से घर लौटा था। उसने अपना पर्स तकिए के नीचे ही रखा हुआ था। वह नींद से उठा तो उसने देखा कि पर्स से 350 रुपए गायब थे। उसने इस बारे में छोटे भाई अमन से पूछा तो उसने बताया कि उसने 150 रुपए लिए हैं। 200 रुपए किसने लिए, यह पता नहीं चल पाया। उसे शक हुआ कि 200 रुपए भी अमन ने ही निकाले हैं। इसको लेकर उसका अमन के साथ विवाद हुआ। दोनों के बीच हाथापाई हुई तो इसी दौरान बीच मेें उसका पिता राम सिंह भी आ गया। उसने अशोक के साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह दूसरे भाइयों ने बीच-बचाव कराया।

यमुनानगर | ट्रॉमा सेंटर में भर्ती अशोक।

डर था कि अमन भाभी से मेरे खिलाफ शिकायत दिलाएगा

अशोक ने बताया कि उसे शक था कि अमन ने ही 350 रुपए पर्स से निकाले हैं। उससे विवाद होने के बाद अमन ही उसके खिलाफ थाने मेें शिकायत देने की बात कहने लगा। क्योंकि उसने उसके साथ मारपीट की थी। उसे डर था कि कहीं अमन अपनी प|ी से उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत न दिला दे। इसी डर और गुस्से में उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जांच अधिकारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि फिलहाल आग में झुलसे अशोक के बयान नहीं हुए हैं। अशोक जो भी बयान देगा, उसके अनुसार पुलिस कार्रवाई करेगी।

खबरें और भी हैं...