पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बढ़ते हादसों पर डीसी बोले एंबुलेंस ने देखें, पीसीआर में ले जाएं घायलों को

बढ़ते हादसों पर डीसी बोले- एंबुलेंस ने देखें, पीसीआर में ले जाएं घायलों को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसी का चार्ज संभालने के बाद गिरीश अरोड़ा ने रोड सेफ्टी की पहली मीटिंग ली। उन्होंने इस दौरान कई विभागों के अधिकारियों को काम न करने पर लताड़ लगाई। मीटिंग में जब डीसी ने काम न होने का कारण अधिकारियों से पूछा तो वे बहाने बनाते नजर आए। एनएच, पीडब्ल्यूडी, वन विभाग समेत अन्य विभागों को आदेश दिए कि जो कमियां सड़कों पर हैं, उन्हें अगली मीटिंग तक दूर किया जाए। अगली मीटिंग से एक सप्ताह पहले रिपोर्ट दें कि उन्होंने क्या-क्या काम किए हैं। इस दौरान डीसी ने हर दिन हो रहे हादसों पर दुख जताते हुए कहा कि हादसे में घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाना जरूरी है। ऐसे में हम एंबुलेंस आने का इंतजार नहीं कर सकते। इसलिए अगर मौके पर पीसीआर है तो उसी में उसे अस्पताल ले जाया जाए। इसके साथ ही सामाजिक संस्थाओं को इसमें जोड़ा जाए। इस दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर निर्मल से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की रिपोर्ट ली गई।

शहर में हर दिन हटाया जाएगा अतिक्रमण: डीसी ने आदेश दिए कि शहर से हर दिन अतिक्रमण हटाया जाए। क्योंकि शहर में जाम की स्थिति रहती है। डीसी ने आदेश दिए कि पुलिस और नगर निगम की टीमें मिलकर हर दिन शहर में अतिक्रमण अभियान चलाएंगी। बता दें गिरीश अरोड़ा पिछले दिनों भी अतिक्रमण पर सख्त दिखे थे।

स्कूल बसों की रूटीन में करें चेकिंग, स्कूल और कॉलेज बसों की चेकिंग के लिए एसडीएम को जिम्मेदारी दी गई है। डीसी ने कहा कि बसों के लिए जो भी नियम बने हैं चेक किया जाए । इन नियमों में यदि कोई शिक्षण संस्थान कौताही बरतेगा तो उसके विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उनका परमिट रद्द किया जाए।

नए बने बाइपास पर हो रहे हादसे रोकने के लिए प्लान बनाया

कैल से कलानौर तक नए बने बाइपास हादसे पर हादसे रोकने के लिए भी प्लान बनाया गया। तय किया गया कि लिंक रोड क्रॉसिंग पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे। वहीं ब्लींकर लेंगे। इसके साथ ही कैल के पास एंट्री प्वाइंट पर डबल स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे। डीसी ने पीडब्ल्यूडी और एनएच के अधिकारियों को हर रोड पर जेब्रा क्रॉसिंग, कैट आई, स्टॉप लाइन लगाने के आदेश दिए।

खबरें और भी हैं...