पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेल्समैन को बंधक बनाकर नौ हजार कैश और शराब ले गए बदमाश

सेल्समैन को बंधक बनाकर नौ हजार कैश और शराब ले गए बदमाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाकरपुर स्थित शराब ठेके पर बाइक सवार युवकों ने की लूट

यमुनानगर | गांव बाकरपुर स्थित शराब ठेके पर बाइक सवार युवकों ने लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने सेल्समैन को पेड़ से बांध दिया और ठेके से नकदी व शराब लूट ले गए। बाद में सेल्समैन ने किसी तरह खुद को खोला और सूचना पुलिस और ठेकेदार को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

सेल्समैन हरीश कुमार ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह खाना खाने के बाद ठेके बाहर बैठा था। तभी एक लड़का मुकारमपुर की तरफ से आया और शराब मांगने लगा। जैसे ही वह ठेके के अंदर गया और पेटी से शराब निकालने लगा तो तभी दूसरी बाइक पर युवक आए और उन्होंने बाहर लगे बल्ब को तोड़ दिया। इससे बाहर अंधेरा हो गया। इसके बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट की। वे उसे ठेके से उठाकर पास मेें खेतों में ले गए। वहां पर उसे पेड़ के साथ बांध दिया। आरोपियों ने इस दौरान उसके मुंह में कपड़ा ढूस दिया। इससे वह चिल्ला भी नहीं सका। इसके बाद वे शराब ठेके से नकदी और शराब लेकर फरार हो गए। उसने किसी तरह रस्सी से बांधे हाथ खोले गांव में गया और रेहड़ी संचालक लाल सिंह से फोन लेकर ठेकेदार गुरमेल सिंह को सूचना दी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी गई। जांच की तो ठेके से 9060 रुपए नकदी और कुछ शराब गायब थी। बुड़िया थाना प्रभारी हरदीपेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत आई है, जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...