पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम विंडो पर शिकायत के बाद स्कूल की मान्यता की होगी जांच

सीएम विंडो पर शिकायत के बाद स्कूल की मान्यता की होगी जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम विंडो पर दी शिकायत के आधार पर सेंट लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल की मान्यता को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। भवानीपुर गांव के रहने वाले सुरेश कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई शुरू हुई है।

सुरेश कुमार का बेटा वंश इस स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 8वीं में दाखिले के लिए वंश ने टेस्ट पास किया। सुरेश के मुताबिक 31 मार्च को सेंट लॉरेंस से स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट (एसएलसी) लिया लेकिन संस्कृति स्कूल की प्रिंसिपल सुमन बहमनी ने बताया कि एसएलसी स्कूल से ऑनलाइन करवाना पड़ेगा। सुरेश का कहना है कि सेंट लॉरेंस स्कूल प्रबंधन ने एसएलसी पर सीबीएसई पंचकूला से काउंटर साइन करवाकर लाने को कहा। सीबीएसई पंचकूला कार्यालय में बताया गया कि इस स्कूल को मान्यता प्राप्त नहीं है।

सेंट लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल बिलासपुर के बारे में शिकायत मिली है। इसकी मान्यता को लेकर बीईओ से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई होगी। अरुण कुमार, डीईईओ, यमुनानगर।

इस स्कूल को सीबीएसई की मान्यता लेनी है। पिछले दिनों स्कूल का इंस्पैक्शन किया गया था। पूरी जानकारी तो रिकॉर्ड देखने के बाद ही मिलेगी। शिकायत की जांच कर रहे हैं। नरेश पाल, बीईओ बिलासपुर।

सीधी बात

सवाल :- क्या आपके स्कूल की मान्यता है?

जवाब :- हां मान्यता है। 3495/2017 नंबर है।

सवाल :- एमआईएस पोर्टल जनरेट क्यों नहीं हो रहा?

जवाब :- एमआईएस पोर्टल पर यूजर नेम व पासवर्ड के लिए अप्लाई किया हुआ है। मई महीने में दो बार पत्र एलीमेंट्री एजुकेशन के अफसरों को भेजा जा चुका है। क्या दिक्कत आ रही है, इस बारे में नहीं पता।

सवाल :- क्या सीबीएसई से एफिलिएटेड है?

जवाब :- हम कहीं भी सीबीएसई से एफिलिएटेड नहीं लिखते। सीबीएसई कॅरिकुलम का हमने चयन किया है। क्योंकि हरियाणा शिक्षा बोर्ड में ऑप्शन आता है।

सवाल :- स्कूल की शिकायत आई है?

जवाब :- शिकायत बेबुनियाद है। हमने छात्र को टीसी भी दी है। एमआईएस पोर्टल जनरेट होगा, तो हम एसएलसी भी दे देंगे।

महेश साहनी, प्रिंसिपल/प्रबंधक सेंट लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल, बिलासपुर

खबरें और भी हैं...