पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वर्ना कार चोरी कर उसके पीछे टैंपो को भी बांध ले गया था गिरोह

वर्ना कार चोरी कर उसके पीछे टैंपो को भी बांध ले गया था गिरोह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
28 जुलाई 2017 को शहर के मॉडल टाउन और श्यामनगर से चोरी हुई वर्ना कार और टैंपो को पंजाब-दिल्ली के गिरोह ने चोरी किया था। पिछले दिनों पंजाब पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ लिया था। तीन आरोपियों को अब यमुनानगर पुलिस प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर आई है। आरोपियों ने दोनों वाहन चोरी करने की बात कबूली की है। कार और टैंपो आरोपियों से बरामद कर लिया है। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि पंजाब जेल से दिल्ली के चंद्रविहार निवासी चरणजीत, पंजाब के जिला संगरूर के गांव खडीयाल निवासी प्यारा सिंह और गुरणीपुर निवासी जगतार को प्रोडक्शन रिमांड पर लाया गया है। उन्होंने शहर से दो गाडियां चोरी की थी। आरोपियों ने रिमांड के दौरान बताया कि उन्होंने 28 जुलाई 2017 को माॅडल टाउन से रात के समय एक घर से वर्ना कार और दूसरे घर से टैंपो चोरी की थी। उनका कहना है कि आरोपी दिल्ली से यमुनानगर में वाहन चोरी करने के लिए ही आते थे। इससे पहले भी उन्होंने एक वाहन यमुनानगर से चोरी किया था। वह पहले ही बरामद किया जा चुका है।

सीसीटीवी मेें कैद हो गई थी चाेरी की पूरी घटना

आरोपियों ने पहले मॉडन टाउन से रात के समय हरीश कुमार की वर्ना कार चोरी की थी। कार घर के बाहर खड़ी थी। आरोपी कार चोरी कर श्याम नगर से जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि सड़क किनारे टैंपो खड़ा है। उन्होंने कार रोकी और टैंपो को उसके पीछे बांधकर फरार हो गए थे। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों की कई जगह तलाश की थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पंजाब पुलिस इन्हें काबू करने में कामयाब रही थी।

खबरें और भी हैं...