पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़कों पर सफाई कर्मचारी, सरकार के खिलाफ लगाए नारे, शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था

सड़कों पर सफाई कर्मचारी, सरकार के खिलाफ लगाए नारे, शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले सात दिन से मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को सड़कों पर रोष मार्च निकाला। राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी कर्मचारी लघु सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उधर हड़ताल की वजह से बाजारों में गंदगी लगातार बढ़ रही हैं। कई बाजारों व कॉलोनियों में गंदगी के ढेर लग गए हैं। डस्टबिन भी गंदगी से फुल हो चुके हैं।

नगरपालिका कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार ससौली व सचिव प्रवेश परोचा ने कहा कि अगर सरकार ने एस्मा के तहत उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई करने का प्रयास तो उनका आंदोलन और तेज हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के साथ उन्हें भी एस्मा का नोटिस दिया हुआ है। कई कर्मचारियों ने हाथों में झाडू भी उठाए हुए थे। निगम ऑफिस से शुरू होकर प्रदर्शनकारी कन्हैया चौक से होते हुए सीधे लघु सचिवालय पहुंचे थे। यहां सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करने के बाद सभी निगम ऑफिस के बाहर आकर फिर हड़ताल पर बैठ गए। जगाधरी जोन के प्रधान विक्की पारचा कर्मचारी नेता महीपाल सोढ़े, मांगे राम तिगरा, राजकुमार धारीवाल, संजय कुमार, रमन, राजविंद्र सिंह ने कहा कि उनका आंदोलन तब तक चलेगा जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं होता।

यमुनानगर| नगर निगम के कर्मचारी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए ।

खबरें और भी हैं...