- Hindi News
- National
- कलस्टर इंचार्ज ने रामपुरा स्कूल में स्किल पासबुक व छात्रों की एक्टिविटीज को जांचा
कलस्टर इंचार्ज ने रामपुरा स्कूल में स्किल पासबुक व छात्रों की एक्टिविटीज को जांचा
यमुनानगर| राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंबर आठ रामपुरा में कलस्टर अधिकारी विरेंद्र शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों की स्किल पासबुक की जांच की। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि जो बच्चे कमजोर हैं। उन्हें मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थी को पिछली कक्षा के पाठ्यक्रम की पूर्ण रूप से जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बच्चों से हिंदी, अंग्रेजी व गणित विषय के सवाल पूछे। बच्चों की कापियां भी चेक की गई। इस दौरान अध्यापक हाजिरी रजिस्टर व बच्चों के हाजिरी रजिस्टर भी चेक किए। मिड डे मील की रसोई में जाकर भोजन के भंडारण की व्यवस्था भी जांची। स्कूल में सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली। इस दौरान मुख्याध्यापक महेंद्र कलेर, भीमसेन, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, डॉ. चेतना राठौर, विनोद कुमार भी मौजूद रहे।