मारपीट करने और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एक काबू
यमुनानगर| न्यू नानक नगर निवासी जसप्रीत से हुई मारपीट और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में पुलिस ने रंगा राणा को काबू किया है। आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट मेें पेश किया गया। इस मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अक्टूबर 2017 में जसप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह किसी काम से बाइक पर जा रहा था। उसके साथ राहुल शर्मा था। गोगा माड़ी के पास पहुंचा तो सन्नी, हैप्पी, नीरज, रवि, प्रभात व विपन समेत अन्य ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी पगड़ी भी उतार दी।