एडिड स्कूलों से हटाईंं कुक की बहाली की मांग को लेकर धरना शुरू
यमुनानगर| एडिड स्कूलों से हटाई गई कुक्स की बहाली की मांग को लेकर मिड डे मील व सेल्फ हेल्प ग्रुप ने अनाज मंडी गेट पर धरना शुरू कर दिया है। सरकार को चेताने के लिए तीन दिनों तक धरना चलेगा। यदि फिर भी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई, तो आगे आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। यूनियन की सह कन्वीनर कमलेश डोगरा व सचिव प्रोमिला ने बताया कि डेढ़ माह से कुक्स को वापस लिए जाने की मांग को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।