रिटायर्ड कर्मी का एरियर 15 जून तक आएगा : विक्कल
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया रिटायर्ड एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मीटिंग शिव मंदिर करनाल में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन एसएल डोडा चंडीगढ़ जोन ने की तथा संचालन जेएस पवांर ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सचिव एसएम विक्कल उपस्थित रहे। उन्होंने रिटायर्ड कर्मचारियों के मुद्दों के बारे में विस्तार से बताया और पेंशन अपडेशन, महंगाई भत्ते के एरियर के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन रिटायर कर्मचारियों का एरियर बनता है, वह 15 जून तक उनके खाते में आ जाएगा। मीटिंग में जिले से कार्यकारिणी सदस्य जेएस पवांर, एससी गर्ग, एसएल खुराना, राजेंद्र जैन व दर्शन सेठी ने भाग लिया।
यमुनानगर| सेंट्रल बैंक रिटायर्ड एसो. की कार्यकारिणी मीटिंग को संबोधित करते वक्ता।