यमुनानगर | आगामी चुनावों को लेकर एक बार फिर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया है। इसके लिए बीएलओज को प्रशिक्षण देने का दौर शुरू हो गया है। पहली बार उन युवाओं को भी संभावित वोटर की श्रेणी में शामिल किया जाएगा, जो 2019 में 18 साल के हो जाएंगे ताकि वह भी आगामी चुनावों में वोट डाल सकें।
2019 में संभावित आम चुनाव होने हैं। इससे पहले मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण किया जाएगा। इसी कड़ी में गुरुवार को लघु सचिवालय के सभागार में बीएलओज के साथ मीटिंग की गई। उन्हें पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रफॉर्मा दिए गए। साथ ही पुनरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण दिया जाए।
वोटर कार्ड कलर्ड होंगे। उन पर कलर्ड फोटो लगेंगे। इसके अलावा पूरी वोटर लिस्ट भी डिजिटल की जाएगी। जिसमें सबसे अधिक जोर एक-एक नाम की अलग-अलग एंट्री को हटाया जाएगा। क्योंकि वोटर के नाम लिस्ट में कई-कई बार एड हो जाते हैं।
एडीसी केके भादू ने बातया कि इस बार कई व्यवस्थाएं पहली बार हो रही हैं। जनवरी 2019 को 18 साल के होने वाले युवाओं के नाम भी वोटर लिस्ट में दर्ज किए जाएंगे।