पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिनभर इंटरनेट बंद, नहीं हुई रजिस्ट्रियां

दिनभर इंटरनेट बंद, नहीं हुई रजिस्ट्रियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार को इंटरनेट डाउन रहने व साफ्टवेयर की समस्या के चलते तहसील में रजिस्ट्रियां नहीं हो सकीं। सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक इंटरनेट नहीं चला। जिसकी वजह से रजिस्ट्री कराने आए लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह से लेकर शाम तक लोग इंतजार करते रहे। शाम को पांच बजे के बाद इंटरनेट चला, लेकिन समय अभाव के चलते सभी की रजिस्ट्री नहीं हो सकी।

सरकार ने जमीन की रजिस्ट्रियां ऑनलाइन कर दी हैं। इसके लिए हैरलिस नाम से नया सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। इसकी कमान चंडीगढ़ मुख्यालय के हाथों में है। बिना इंटरनेट के यह सॉफ्टवेयर नहीं चल पाता। बुधवार को इंटरनेट नहीं चलने की वजह से तहसील में कार्य पूरी तरह से बाधित रहा। रजिस्ट्री कराने आए राजकुमार, सन्नी ग्रोवर, सुरेश व राजपाल ने बताया कि सुबह 10 बजे वह तहसील में पहुंचे थे, लेकिन यहां पर कंप्यूटर ही नहीं चल रहे हैं। कर्मचारियों से बात करते हैं, तो वह भी हाथ खड़े कर देते हैं।

यमुनानगर | तहसील में इंटरनेट न चलने से रजिस्ट्री कराने आए लोग परेशान रहे।

रोज 50 से 60 रजिस्ट्री

तहसील में हर रोज 50 से 60 रजिस्ट्रियां होतीं हैं। लेकिन पिछले दिनों कंप्यूटर ऑपरेटर्स की हड़ताल रहने की वजह से पेंडिंग कार्य के चलते रजिस्ट्रियों की संख्या भी बढ़ गई है। अब हर रोज 80 से 90 रजिस्ट्रियां हो रही हैं।

वीसी में भी उठा मामला

इंटरनेट न चलने की समस्या हर रोज आ रही है। रुक-रुक कर इंटरनेट चलता है। जिससे कार्य प्रभावित होता है। वीसी में भी यह मामला उठा है। इंटरनेट न चलने व नया सॉफ्टवेयर पूरी तरह से इस्टेब्लिश न होने की समस्या रखी गई है। यमुनानगर के अलावा चार और जिलों में इसी तरह की समस्या बताई जा रही है।

इंटरनेट न चलने की वजह से पूरा दिन रजिस्ट्री सहित अन्य कार्य नहीं हो सका। हिसार, हिमाचल व दिल्ली से भी लोग रजिस्ट्री आदि कार्यों के लिए आए हुए हैं। लोग हमसे पूछते हैं, ऐसे में हम भी कुछ नहीं कर सकते। पांच बजकर पांच मिनट पर इंटरनेट चला है। इसके बाद ही कुछ काम हो पाया। दर्शन कुमार, तहसीलदार जगाधरी।

ऐसा नहीं है कि इंटरनेट पूरे दिन बाधित रहा। कभी-कभी दिक्कत आती है। परमानेंट प्रॉब्लम नहीं है। नया सॉफ्टवेयर है। यह जल्द ही इस्टेब्लिश हो जाएगा। एएस वालिया, डीआईओ यमुनानगर।

खबरें और भी हैं...