पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर से डेयरियां शिफ्ट कराने के निगम के नोटिस पर डिविजनल कोर्ट की रोक

शहर से डेयरियां शिफ्ट कराने के निगम के नोटिस पर डिविजनल कोर्ट की रोक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम एरिया में इस समय छोटी-बड़ी करीब 615 पशु डेयरियां हैं। इन्हें शिफ्ट करने के लिए चार जगह कैल, दड़बा, रायपुर व औरंगाबाद में डेयरी कांप्लेक्स तैयार किए गए हैं। कैल में 150, दड़बा में 206, रायपुर में 116 व औरंगाबाद में 102 डेयरियां शिफ्ट करने की योजना है। पिछले कई महीने से निगम कमिश्नर गिरीश अरोड़ा खुद डेयरी कांप्लेक्स में चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी वजह से तीन कांप्लेक्स तो शिफ्टिंग के लिए तैयार भी हो गए थे।

इन वार्डों में ज्यादा डेयरियां

निगम की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार वार्ड नंबर-1, 2, 7, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 18 व 20 में सबसे ज्यादा पशु डेयरियां चल रही हैं। कॉलोनियों में चल रही इन डेयरियों से सबसे ज्यादा आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं।

डेयरी संचालक चेतन ने दी चुनौती

भाटिया नगर के डेयरी संचालक चेतन ओबराय ने डिविजनल कमिश्नर की कोर्ट में दायर याचिका में नगर निगम के नोटिस को बेतुका बताते हुए कहा था कि जहां डेयरियां शिफ्ट करने का दबाव बनाया जा रहा है वहां उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं है। डेयरियों के लिए न तो निगम की ओर से सुविधाएं दी जा रहीं हैं न ही वहां कारोबार का माहौल है। चेतन की ओर से पैरवी कर रहे एडवोकेट रोहित आर्य ने कोर्ट को बताया कि निगम को डेयरियां शिफ्ट करने का कोई अधिकार नहीं है। इसी आधार पर कोर्ट ने शिफ्टिंग की कार्रवाई पर रोक लगा दी। फैसले का लाभ केवल उन डेयरी मालिकों को ही मिलेगा जिन्होंने निगम की कार्रवाई को कोर्ट में चुनौती दी है।

कोर्ट से कॉपी मिलने पर जवाब देंगे : गिरीश

कोर्ट ने डेयरियों की शिफ्टिंग को लेकर क्या फैसला दिया है, इस संबंध में आदेश की कॉपी अभी मेरे पास नहीं पहुंची है। कोर्ट आदेश को पढ़ने के बाद ही उसका जवाब तैयार किया जाएगा। शहर की स्वच्छता के लिए डेयरियों का शिफ्ट होना बेहद जरूरी है। हम सभी कांप्लेक्स में डेयरी मालिकों को पर्याप्त सुविधाएं देने जा रहे हैं। गिरीश अरोड़ा, डीसी यमुनानगर

खबरें और भी हैं...