पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 117 आपत्तियों पर 2 दिन व्यक्तिगत सुनवाई

117 आपत्तियों पर 2 दिन व्यक्तिगत सुनवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आपत्तियों पर शुक्रवार से निजी सुनवाई होगी। इसके बाद सोमवार को आपत्तियों पर व्यक्तिगत सुनवाई का मौका मिलेगा। फिर मसौदा सरकार को भेजा जाएगा। वहीं से ड्राफ्ट में संशोधन किया जाएगा। ड्राफ्ट में जहां संशोधन की जरूरत होगी उसे सरकार अपने हिसाब से करेगी। इसमें मेरी या फिर किसी और अधिकारी की भूमिका नहीं होगी। गिरीश अरोड़ा, डीसी यमुनानगर

वार्डबंदी

ड्राफ्ट फाइनल होते ही निगम चुनाव की तिथि का हो सकता है एलान

भास्कर न्यूज | यमुनानगर

वार्डबंदी के नए ड्राफ्ट पर आईं 117 आपत्तियों पर सुनवाई के लिए दो दिन तय किए गए हैं। पहले दिन दस फिर बचे नौ वार्डों से आई आपत्तियों पर लोगों को निजी सुनवाई का मौका मिलेगा। सुनवाई के बाद ड्राफ्ट पर प्रस्तावित संशोधन का मसौदा अर्बन लोकल बॉडी (यूएलबी) को भेजा जाएगा। तब यूएलबी की ओर से फाइनल ड्राफ्ट जारी किया जाएगा। इसके कुछ दिन बाद ही निगम चुनाव के लिए तिथि का ऐलान होने की भी बात कही जा रही है। उधर निगम ने आई सभी आपत्तियों को सूचीबद्ध कर डीसी गिरीश अरोड़ा के पास भेज दिया था। इसके बाद ही सुनवाई तय हुई है।

पहले दस वार्डों की आपत्तियों पर सुनवाई के लिए शुक्रवार का दिन तय किया गया है। इसके लिए सभी आपत्तियां दर्ज करवाने वालों को सूचना भेज दी गई है। डीसी गिरीश अरोड़ा खुद आपत्तियां सुनकर उन्हें सूचीबद्ध करवाएंगे। इसके बचे नौ वार्डों की आपत्तियां पर सोमवार को सुनवाई होगी। चूंकि तीन वार्डों से कोई आपत्ति नहीं आई है, इसलिए 22 में से 19 वार्डों की आपत्तियों पर ही सुनवाई होगी। आपत्तियों पर सुनवाई के बाद ड्राफ्ट में संशोधन के लिए कार्रवाई यूएलबी को भेजी जाएगी। वहीं से संशोधित ड्राफ्ट जारी होने की बात कही जा रही है।

शुक्रवार व सोमवार को सुनवाई के बाद ड्राफ्ट संशोधन के लिए यूएलबी को भेजा जाएगा

वार्ड नंबर-13 से 29 ज्यादा आपत्तियां

नगर निगम के वार्ड नंबर-13 से सबसे ज्यादा 29 आपत्तियां आई हैं। इसके बाद वार्ड नंबर-15 से 15 व 19 से 12 आपत्तियों दर्ज की गई हैं। तीन वार्ड 6, 9 व 10 से कोई आपत्ति नहीं मिली है। जबकि वार्ड नंबर-5, 9 व 18 से भी एक-एक आपत्ति आई है। कुछेक वार्डों से भी 2-2 आपत्तियां दर्ज हुई है।

फिर तय होंगे रिजर्व वार्ड

नए ड्राफ्ट के बाद ही महिला, एससी, बीसी वर्गों के लिए आरक्षित वार्ड तय किए जाएंगे। चूंकि नई वार्डबंदी में वार्डों की संख्या 20 से बढ़कर 22 हो गई है। इसलिए आरक्षित वार्डों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। अभी अधिकारी भी एक एससी वार्ड बढ़ने की बात कह रहे हैं। क्योंकि अभी तीन वार्ड एससी के लिए रिजर्व हैं। इनमें से एक महिला एससी उम्मीदवार के लिए रिजर्व है, जबकि दो पुरूषों के लिए। महिलाओं के लिए रिजर्व वार्डों में भी फेरबदल होने की बात कही जा रही है।

खबरें और भी हैं...