पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रमजान आज से, पहला रोजा होगा 15 घंटे का

रमजान आज से, पहला रोजा होगा 15 घंटे का

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | रमजान माह एक दिन बाद से शुरू हो रहा है। इस बार रमजान में भरपूर गर्मी होगी। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक रोजे 17 मई से शुरू हो जाएंगे। यदि रमजान माह 17 मई से शुरू होता है, तो पहला रोजा ही 15 घंटे का होगा। दिन बढ़ने के साथ सहरी से इफ्तार के बीच समय भी बढ़ेगा।

शहर के मुस्लिम धर्मावलंबी रमजान की तैयारियों में जुट गए हैं। मस्जिदों में भी तैयारियों की रौनक दिखने लगी है। चांद नजर आने के साथ ही तारावीह की नमाज शुरू हो जाएगी। अगले दिन रोजा रखा जाएगा। इस हिसाब से पहला रोजा 17 मई को रहेगा। इस बार प्रत्येक रोजा करीब 14 घंटे 50 मिनट से ज्यादा अवधि का रहेगा। यानि रोजेदारों को 24 घंटे के दौरान 15 घंटे भूखे प्यासे रहकर शिद्दत की गर्मी के बीच नमाज और इबादत करनी होगी। शहर की मस्जिदों में बुड़िया, स्टेशन चौक, हमीदा की मस्जिदों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

खबरें और भी हैं...